होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

On: जनवरी 28, 2026 4:58 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह रेलवे स्टेशन के पास स्थित डॉ. वुधवानी द्वारा संचालित विधा हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान एक 25 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप मच गया। घटना बीती रात करीब 9 बजे की बताया जा रही है। मृतका बटियागढ़ ब्लाक के मगरोन निवासी बताई जा रही है, परिजन सुरक्षित प्रसव की उम्मीद में रश्मि पति राहुल आठिया उम्र 25 वर्ष को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन कुछ ही घंटों में खुशियां मातम में बदल गईं।

निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप #damoh

सुबह होते ही परिजनों ने इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए। और अस्पताल के सामने ही जमकर प्रदर्शन किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि करीब 13 घंटे बाद परिजनों ने आपसी सलाह के बाद मामला शांत कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो आज बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मृतिका के पति राहुल आठिया ने बताया प्रसव पीड़ा होने पर महिला को भर्ती कराया गया था। और अस्पताल प्रबंधन द्वारा ₹32000 जमा करा लिए गए थे। लेकिन हार्ट अटैक को मौत की वजह बताकर पल्ला झाड़ दिया गया।

घंटों चले बवाल के बाद प्रबंधन ने परिजनों के पैसे लौटाए और शव को पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करते हुए घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना ने एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और प्रसूता सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग महिला की प्रसव के दौरान हुई मौत के बाद क्या कदम उठाता है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment