दमोह। कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई सभा कक्ष में आगामी 12 दिसंबर को रिज़र्व बैंक के अभियान “आपकी पूंजी आपका अधिकार” के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्बन्ध में आज बुधवार दोपहर SBI के लीड बैंक प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि एसबीआई सहित सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 वर्षों से निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय किया जाए और अनक्लेम्ड राशि खाता धारकों या पात्र वारिशों को लौटाई जाए। जिन खाताधारकों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नॉमिनी मृत्यु प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत कर दावा कर सकेंगे।
शिविर में ई–KYC की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे बंद खातों को फिर से चालू किया जा सकेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि निष्क्रिय या अनक्लेम्ड खातों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु शिविर में अवश्य पहुँचें।









