होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

रसोई में मध्यान्ह भोजन बनाते समय करंट लगने से युवक की मौत पर बबाल, परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा

On: जनवरी 13, 2026 9:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शहर के सुभाष कॉलोनी स्थित मध्यान्ह भोजन रसोई में आज सोमवार शाम खाना बनाते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित रसोई कार्य स्थल की बताई जा रही है। मृतक की पहचान रामप्रकाश यादव निवासी सुभाष कॉलोनी/घाट बम्होरी के रूप में हुई है, जो रसोई में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

रसोई में मध्यान्ह भोजन बनाते समय करंट लगने से युवक की मौत पर बबाल,परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा

परिजनों का आरोप है कि रसोई में लगी मशीन में कई दिनों से करंट आ रहा था, जिसकी शिकायत संबंधित जिम्मेदारों से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई सुधार नहीं किया गया। लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया। जहां मौके पर पुलिस ने समझाइश दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी एच आर पांडे कोतवाली TI मनीष कुमार टीम के साथ सुभाष कॉलोनी पहुंचे। और घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली।

यह रसोई चंदू राय की बताई जा रही है, जिनके विरुद्ध परिजन लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने जिला अस्पताल में बने शव ग्रह में सुरक्षित रखवाया है। जहां मंगलवार को पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेकर विवेचना शुरु कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment