होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सागर जबलपुर मार्ग पर बारिश में टूटा पुल बना मौत का फंदा: व्यारमा नदी में बाइक गिरने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत

On: फ़रवरी 14, 2026 11:11 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह शासन-प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही ने तीन युवकों की जान ले ली। शुक्रवार देर रात तेन्दूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर स्थित व्यारमा नदी के टूटे पड़े पुल से नीचे गिरने पर तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सागर जबलपुर मार्ग पर बारिश में टूटा पुल बना मौत का फंदा: व्यारमा नदी में बाइक गिरने से 3 लोगो किमौत

मृतकों की पहचान अजय घोषी (21) पिता दारा सिंह घोषी, अमित कुर्मी (21) पिता दुर्गा कुर्मी और पवन कर्मी (22) पिता प्रकाश कर्मी के रूप में हुई है। तीनों छिरारी गांव, थाना रहली जिला सागर के निवासी थे और समनापुर गांव में शादी समारोह में शामिल होने बाइक से आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। तेज रफ्तार में आ रही बाइक अंधेरे और पानी के बहाव के बीच सीधे टूटे हिस्से से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को तेंदूखेड़ा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसका खामियाजा तीन परिवारों को अपनों की जान गंवाकर भुगतना पड़ा।

तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बंगारी ने बताया घटना के बाद शवों को कब्जे में ले लिया गया है मामले की जांच की जा रही है। पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment