होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सागर मार्ग पर कार शोरूम के पास तेज रफ्तार बलेनो कार की टक्कर से 2 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

On: जनवरी 9, 2026 9:43 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह दमयंती नगर तहसील अंतर्गत देहात थाना क्षेत्र में सागर रोड स्थित हुंडई शोरूम के पास शुक्रवार सुबह 11.30 मिनट पर तेज रफ्तार बलेनो कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सागर रोड की ओर से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर होटल के पास खड़े दो लोगों और दोपहिया वाहनों से टकरा गई।

सागर मार्ग पर हुंडई शोरूम के पास तेज रफ्तार बलेनो कार की टक्कर से 2 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

हादसे में हुंडई शोरूम में कार्यरत दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर खड़े दो दोपहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनके कई हिस्से सड़क पर बिखर गए।

घायलों की पहचान मोहन अहिरवार निवासी हिंडोरिया और ध्रुव पिता रामेश्वर पटेल (20 वर्ष) निवासी ढिगसर के रूप में हुई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऊर्जा झारिया द्वारा किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी एवं सागर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक नीरज श्रीवास्तव और प्रधान आरक्षक मनोज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment