होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह के सागौनी में युवक की बेरहमी से हत्या

On: जनवरी 29, 2026 10:02 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया चौकी के सागोनी गांव से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुड़ाई थाना पटेरा निवासी 30 वर्षीय विनोद अहिरवाल की अज्ञात हत्यारों ने पत्थर पटककर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों ने सिर में गोली मारने की भी आशंका जताई है।

दमोह के सागौनी में युवक की बेरहमी से हत्या #damoh

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद अहिरवाल मंगलवार को दमोह से सागोनी गांव फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस समूह की वसूली के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक उनका कोई संपर्क नहीं हो पाया। बुधवार सुबह गांव के पास संदिग्ध अवस्था में उनका शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही इमलिया चौकी और तेजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल दमोह भेजा। प्रारंभिक जांच में शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद्र सिंह लोधी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के सम्बन्ध में जिला अस्पताल में बने शव ग्रह से सुरक्षित रखवाएं जाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के मुख्य कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment