दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की सुपुत्री संस्था सिंह का अल्पायु में निधन हो गया। वे लंबे समय से एम्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली में इलाजरत थीं, जहां बीती रविवार को 11 जनवरी की रात्रि 9:25 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस हृदयविदारक समाचार से दमोह जिले सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 जनवरी को प्रातः पार्थिव देह नई दिल्ली एयरपोर्ट से एयर एम्बुलेंस द्वारा जबलपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां से सड़क मार्ग से गृह ग्राम हिंडोरिया पहुंचाया गया। संस्था सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे हिंडोरिया में किया जाएगा।

इस दुखद घटना पर राजनीतिक, सामाजिक और जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री लखन पटेल, राज्यमंत्री लखन पटेल, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व वित्त मंत्री व दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमादेवी खटीक सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संदेश जारी कर शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की है। जिलेभर में शोक का वातावरण बना हुआ है।










