होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सरियों से भरा ऑपे वाहन पलटा, दो बाइक क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची बालिका – टला बड़ा हादसा

On: जनवरी 11, 2026 10:53 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह से सिमरिया तक स्टेट हाईवे पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के कारण सड़क के एक हिस्से पर यातायात बाधित है, वहीं दूसरी ओर ऊबड़-खाबड़ मार्ग से आवागमन होने के चलते रोजाना हादसे सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

सरियों से भरा ऑपे वाहन पलटा, दो बाइक क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची बालिका – टला बड़ा हादसा #damoh

खचना नाका से रसीलपुर की ओर सरिया लेकर जा रहा एक ऑपे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में सड़क किनारे खड़ी दो बाइक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं पास से गुजर रही एक स्कूटी सवार बालिका बाल-बाल बच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पलटे वाहन को सीधा कराया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में रोष व्याप्त है और सड़क निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment