होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सरखड़ी में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद, धारदार हथियारों से हमला, दंपती समेत तीन गंभीर, तीन आरोपी गिरफ्तार

On: दिसम्बर 30, 2025 9:52 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के पास स्थित सरखड़ी गांव में सोमवार–मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कुत्ते के भौंकने और काटने के लिए दौड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसियों ने धारदार हथियार से तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सरखड़ी में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद, धारदार हथियारों से हमला; दंपती समेत तीन गंभीर, #damoh


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाले लोगों द्वारा पाले गए कुत्ते के भौंकने और काटने के लिए दौड़ने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उक्त कुत्ता पहले भी कई बार लोगों को काटने का प्रयास कर चुका है। इसे लेकर जब आपत्ति जताई गई तो पड़ोसियों ने अनसुनी कर दी। जान-माल का खतरा महसूस होने पर पीड़ित सागर नाका चौकी पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।


इसी शिकायत से नाराज होकर रात के समय पड़ोस में रहने वाले राजकुमार, बबलू, दौलत, दुलचा, अभिषेक सहित आधा दर्जन से अधिक लोग एकत्र हुए और धारदार कटर से हमला कर दिया। हमले में गोलू पटेल, सूरज पटेल और सूरज की पत्नी रोशनी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एच.आर. पांडे, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा और सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों और परिजनों से जानकारी ली। वहीं जिला अस्पताल में प्रधान आरक्षक प्रेमदास बैरागी, हर्ष पाठक और आरक्षक रामकुमार भी मौजूद रहे।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment