दमोह में तैतीस गांव के किसान पानी की मांग को लेकर दमोह शहर में प्रवेश करने के लिए पहुंच ही रहे थे कि पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया दमोह की सीतानगर जल परियोजना में शामिल तैतीस गांव मे जल वितरण को रोकने से नाराज हजारों किसान सैकड़ों ट्रेक्टर के साथ ग्रामीण इलाकों से आज मंगलवार दोपहर शहर की ओर कूच कर गए।
वह दमोह कलेक्ट्रेट पहुंचकर ये चाहते है, कि उनके गांव में पानी वितरण की विवस्था पुनः बहाल की जाए। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हटा नाका पर पुलिस ने उनका रास्ता रोक दिया जिसके बाद उन्हें शहर के बाहर ही इक्ट्ठा किया गया।
किसान अपनी मांग पर घंटों अड़े रहे। जिसके बाद कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर हटा नाका स्थित पार्क पहुंचे। जिन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वो चार महीने के भीतर सारी ड्राफ्टिंग के बाद सरकार को प्रपोजल बनाकर दिया जाएगा और फिर सरकारी कार्यवाही बढ़ाई जाएगी।
इस सम्बन्ध में किसान मस्तराम पटेल, डी पी पटेल, रघुनंदन पटेल व कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी दी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, कोतवाली TI मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी, हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।









