होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

नहाने गए युवक का नाले में शव मिलने से सनसनी – हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

On: नवम्बर 23, 2025 2:30 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह मड़ियादो में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब किला के पीछे बहने वाले सबधारा नाला में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल मड़ियादो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवांगी गर्ग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया, जहां मृतक की पहचान मड़ियादो निवासी सुनील पिता गोपाल रैकवार के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवारजन मौके पर पहुंचे और अचानक हुई इस घटना से सदमे में दिखे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुनील सुबह नहाने के लिए नाला गया था। घटनास्थल पर उसके कपड़े और अन्य सामान भी मिला है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय वह पानी की गहराई में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

मड़ियादो पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए हटा सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment