होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

शिवपुरी हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल, रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

On: फ़रवरी 16, 2026 3:33 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह बीते 14 फरवरी को शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। मध्यप्रदेश बार एसीसीएशन के आह्वान पर प्रदेशव्यापी हड़ताल के तहत आज सोमवार दोपहर 2 बजे जिला अधिवक्ता संघ, दमोह के अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय परिसर से रैली निकाली और शहर भ्रमण कर कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

शिवपुरी हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं की कलम बंद हड़ताल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व शासकीय नौकरी तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। हड़ताल के चलते न्यायालय परिसर में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे और कुर्सियां सूनी नजर आईं।

अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज ने कहा कि अधिवक्ता पक्षकारों के हित में कार्य करते हैं, लेकिन योजनाबद्ध हत्या जैसी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की मांग दोहराई। इस दौरान अधिवक्ता सुरेश खत्री, सुधीर पांडे, मुकेश पांडे, सचिन गुरु, नितिन मिश्रा, मनीष नगाइच, कौशलेंद्र पांडे, विवेक मोदी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment