होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

सिंग्रामपुर वन चौकी पर लूट का असफल प्रयास, हथियार व दस्तावेज बरामद, 7 पर मामला दर्ज

On: दिसम्बर 28, 2025 9:58 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। वन मंडल के सिंग्रामपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सुरेखा बीट में शिकारियों द्वारा वन चौकी से हथियार, कारतूस और शासकीय दस्तावेज लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने जबेरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिंग्रामपुर वन चौकी पर लूट का असफल प्रयास, हथियार व दस्तावेज बरामद, 7 पर मामला दर्ज #damoh


सिंग्रामपुर रेंजर मनीष पटेल ने बताया कि 26 और 27 दिसंबर की दरमियानी रात वनरक्षक विकास जाटव सहित अन्य बीट गार्ड नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान सुरेखा बीट क्षेत्र में जबलपुर पासिंग एक थार वाहन संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। वन कर्मियों द्वारा वाहन को रोके जाने पर तलाशी ली गई, जिसमें 12 बोर की बंदूक, 11 जिंदा कारतूस, एक चला हुआ कारतूस और दो चाकू बरामद किए गए। वाहन में कुसमी मानगढ़ निवासी छोटू खान सहित तीन लोग सवार थे।


वन विभाग की टीम तीनों आरोपियों को पकड़कर सिंग्रामपुर वन चौकी लेकर आई, जहां उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान देर रात छोटू खान का पिता बाबर खान अपने तीन अन्य साथियों के साथ वन चौकी पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने वन कर्मियों को धमकाते हुए जप्त की गई बंदूक, कारतूस और शासकीय दस्तावेज जबरन लूट लिए। हालांकि, जप्त की गई थार वाहन की चाबी वन कर्मियों के पास होने के कारण आरोपी वाहन को मौके से नहीं ले जा सके।


घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर मनीष पटेल ने तत्काल वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे सहित वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद सिंग्रामपुर वन विभाग की टीम जबेरा थाना पहुंची, जहां पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि वन विभाग की शिकायत पर छोटू खान, बाबर खान सहित कुल सात आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, शासकीय दस्तावेज लूटने, धमकी देने और जातिगत अपमान से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


वहीं, दमोह वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे ने बताया कि यह गंभीर मामला है। वन कर्मियों के साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस को पूरी जानकारी दी गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है और शीघ्र ही मामले में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में रोष है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और वन विभाग संयुक्त रूप से आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment