होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में मातमखेलते-खेलते हुआ हादसा, गैसाबाद थाना क्षेत्र के सकोर गांव की घटना

On: जनवरी 15, 2026 9:05 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सकोर गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में तालाब के पास खेल रही 9 वर्षीय बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतिका की पहचान माया पिता मूलचंद पटेल के रूप में हुई है।

तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में मातम खेलते-खेलते हुआ हादसा #damoh

जानकारी के अनुसार माया दोपहर में तालाब के पास खेल रही थी, तभी अचानक वह नजरों से ओझल हो गई। काफी देर तक तलाश करने पर तालाब किनारे उसकी चप्पल मिली, जिससे अनहोनी की आशंका गहराई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, जहां बच्ची का शव पानी में मिट्टी में फंसा मिला।

परिजन तत्काल बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गैसाबाद थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment