होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हटा में पथराव के बाद विवाद पर बवाल, 25 से अधिक लोगों ने एक घर पर किया हमला

On: अक्टूबर 23, 2025 1:24 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। जिले के हटा नगर में बुधवार रात करीब 10 बजे खचना नाला क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पटाखे फोड़ने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, दिवाली के अवसर पर हिमांशु यादव पटाखे फोड़ रहे थे, इसी दौरान मनोज राय और कमलेश साहू ने आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। हिमांशु ने माफी भी मांगी, लेकिन मामला यहीं नहीं रुका।

दो दिन बाद बुधवार रात को मनोज राय और कमलेश साहू अपने साथ 25 से अधिक लोगों को लेकर हिमांशु यादव के घर पहुंच गए और जमकर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने घर की महिलाओं और अन्य परिजनों के साथ लाठी-डंडों से भी मारपीट की, जिसमें चार से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए हटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें 25 से अधिक लोग एकजुट होकर पथराव करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।

इस घटना ने हटा नगर की लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने सख्त रुख अपनाते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस वारदात से नगरवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने के बावजूद इस तरह की घटनाएं होना चिंताजनक है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment