होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

हादसे के बाद परिवहन विभाग का दिखावाशहर में आटो पकड़े

On: अक्टूबर 30, 2025 8:36 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह। शहर के दमयंती नगर कॉलोनी के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद एक बार फिर परिवहन विभाग की लापरवाही सामने आई है। हादसे में अब तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा दमोह-कटनी स्टेट हाइवे पर हुआ था, जहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

लेकिन हादसे के बाद भी परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने भारी वाहनों पर लगाम लगाने के बजाय शहर में चलने वाले ऑटो चालकों को निशाना बनाया। जिला जेल स्थित यातायात थाना के सामने की गई कार्यवाही में 13 ऑटो चालकों के चालान काटकर विभाग ने ₹13,000 का समन शुल्क बसूला और खानापूर्ति कर दी।

आमजन का कहना है कि हादसा हाइवे पर हुआ, लेकिन कार्रवाई शहर के अंदर की गई। भारी वाहनों की जांच या चालानी कार्यवाही के कोई प्रमाण सामने नहीं आए। यह स्थिति विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है।

इधर, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बायपास मार्ग पर हुई घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹1-1 लाख रुपये तथा घायलों को ₹25-25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने हादसों की रोकथाम के लिए मार्ग पर जिग-जैग कट और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन सिर्फ दिखावटी कार्यवाही न करे।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में सरेआम युवक को कार से कुचलने का प्रयास, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

सीएम डॉ. मोहन यादव के संभावित दौरे की तैयारियां तेज: कलेक्टर-एसपी ने हटा में सभा स्थल व हेलिपैड का किया निरीक्षण

दमोह पुलिस ने खेली जमकर होली, डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की बौछार से मनाया होली का जश्न, डीजे की धुन पर थिरके एसपी कलेक्टर वीडियो हुआ वायरल

पेपर देकर निकले 10वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में ICU में भर्ती, ओजस्विनी स्कूल के बाहर हुई वारदात

दमोह में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, नाबालिग की हत्या कर मांस खाने और खून पीने का आरोप, ग्रामीणों के आक्रोश के बीच आरोपी गिरफ्तार

हथना में महर्षि स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ युवक की गोली मारकर निर्मम, क्षेत्र में सनसनी मौके पर पहुंचे एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी

Leave a Comment