होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

तीनगुल्ली चौराहा ट्रक की टक्कर से चकनाचूर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की सख्ती— बसूला 10,000 का जुर्माना

On: नवम्बर 26, 2025 1:06 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे आंध्र प्रदेश के एक ट्रक ने हाल ही में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विकसित किए तीनगुल्ली चौराहे को जोरदार टक्कर मार दी। रात के वक्त हुई इस घटना में चौराहा चारों ओर से क्रैक हो गया और उसकी मजबूती पूरी तरह खत्म हो गई।

घटना देखने के बाद पास के ही पान दुकान संचालक संतोष पटेल और राजू ने तुरंत स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल को सूचना दी और ट्रैफिक पुलिस के साथ ट्रक को मौके पर ही रोक लिया।

#choukidar #damoh तीनगुल्ली चौराहा ट्रक की टक्कर से चकनाचूर, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की सख्ती

हरीश पटेल मौके पर पहुंचे, जिन्होंने क्षतिग्रस्त चौराहे को देखकर ड्राइवर से साफ कहा—या तो चौराहा दोबारा बनवाओ, नहीं तो चालान भरना होगा। बात न मानने पर ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराया गया और मामले की जानकारी कलेक्टर सुधीर कोचर व सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी को दी गई।

भारी मशक्कत के बाद ट्रक मालिक ने जिम्मेदारी लेते हुए ₹10,000 का चालान भरा, जो चौराहे के पुनर्निर्माण में लगाया जाएगा। हरीश पटेल स्वयं रात में कोतवाली में ही मौजूद रहे और सख्ती से कार्रवाई पूरी करवाई। उन्होंने कहा कि दमोह की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में कोई समझौता नहीं होगा।

स्थानीय लोगों ने इस त्वरित और कड़ी कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा—दमोह को स्वच्छ बनाने के लिए ऐसी सख्ती जरूरी है। यह स्वच्छता सौंदर्यीकरण अभियान में जिले की पहली बड़ी चालानी कार्रवाई मानी जा रही है।

तीनगुल्ली चौराहे पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर साफ कर दिया कि शहर के सौंदर्यीकरण में बाधा बनने वालों पर अब बख्शिश नहीं—दमोह अब सख्ती के रास्ते पर है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में होलिका दहन के साथ रंगोत्सव की शुरुआत, बाजारों में दिखी उत्सव की रौनक

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

Leave a Comment