होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

वीडीटीआर में चीता प्रोजेक्ट साकार होने की कगार पर, 5.20 करोड़ की राशि स्वीकृत, निर्माण कार्यों के टेंडर पूरे

On: दिसम्बर 16, 2025 6:34 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

वीडीटीआर में चीता प्रोजेक्ट साकार होने की कगार पर, 5.20 करोड़ की राशि स्वीकृत, निर्माण कार्यों के टेंडर पूरे, 2026 जुलाई तक चीतों के आने की उम्मीद

दमोह।
वर्षों से प्रस्तावित वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (वीडीटीआर) में चीता प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतरने की ओर बढ़ रहा है। लंबे समय से प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से अटका यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अब अगले साल गति पकड़ेगा। शासन स्तर से बजट स्वीकृत होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जुलाई 2026 तक चीतों के लाए जाने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं।

शुरुआती योजना के अनुसार अधिकांश कार्य इस वर्ष पूरे होकर नए साल की शुरुआत में चीते बसाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण कार्यों में देरी के चलते अब प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन अगले वर्ष तक खिसक गया है। अधिकारियों के अनुसार यदि कार्य तय समय-सीमा में पूरे हो गए तो 2026 के मध्य तक चीतों की एंट्री संभव है।

5.20 करोड़ रुपए मंजूर, टेंडर प्रक्रिया पूरी

चीता प्रोजेक्ट के लिए शासन द्वारा कुल 5.20 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। चीतों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, विशेषकर बोमा निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

ऐसे तैयार होंगे बोमा

चीता प्रोजेक्ट के तहत वीडीटीआर के मोहली क्षेत्र में कुल आठ बोमा बनाए जाएंगे।

चार क्वारंटाइन बोमा — प्रत्येक 50-50 हेक्टेयर क्षेत्र में, जहां चीतों को प्रारंभिक अवधि में रखा जाएगा।

चार सॉफ्ट रिलीज बोमा एसआरबी — प्रत्येक 100-100 हेक्टेयर क्षेत्र में, जहां चीतों को चरणबद्ध तरीके से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा।

इन बोमाओं के माध्यम से चीतों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढाल सकें।

जैव विविधता और इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

चीता प्रोजेक्ट से न केवल क्षेत्र में जैव विविधता संरक्षण को मजबूती मिलेगी, बल्कि इससे इको-टूरिज्म को भी नया आयाम मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन गतिविधियों में भी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

शुरुआत में 3–4 चीते लाए जा सकते हैं

अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती चरण में 3 से 4 चीते लाए जा सकते हैं। इसके बाद परिस्थितियों और अनुकूलन की समीक्षा कर आगे की योजना बनाई जाएगी।


फैक्ट फाइल

5.20 करोड़ रुपए — परियोजना के लिए स्वीकृत

मार्च 2026 — निर्माण कार्य पूर्ण होने की समय-सीमा

जुलाई 2026 — चीतों के आने की संभावित तारीख

3–4 चीते — पहले चरण में प्रस्तावित


वर्जन

“चीता प्रोजेक्ट के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। फिलहाल निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही काम शुरू होगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो जुलाई तक चीते लाए जा सकते हैं।”
— डॉ. ए.ए. अंसारी, डिप्टी डायरेक्टर, वीडीटीआर


Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment