होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बवाल, रोक की मांग को लेकर यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

On: फ़रवरी 23, 2026 9:13 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह ‘यादव जी की लव स्टोरी’ नाम से निर्मित हो रही फिल्म को लेकर यादव समाज में विरोध तेज हो गया है। आज सोमवार दोपहर 3 बजे बड़ी संख्या में समाज के लोग अखिल भारतवर्षीय युवा यादव महासभा के बैनर तले कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर बवाल, यादव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि ओम ठाकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित इस फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की सामग्री से समाज की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

समाजजनों ने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए और आपत्तिजनक सामग्री हटाई जाए।

वहीं इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कृष्णा यादव, मुकेश यादव, महेश यादव, रजनी यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम के हटा आगमन से पहले दमोह में कोतवाली पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन सहित होटलों का किया औचक निरीक्षण

बिल्थरा शराब दुकान के सामने अवैध शराब से भरी कार पकड़ी, 90 लीटर देसी शराब जब्त

महिला दिवस पर के उपलक्ष्य में प्रशासन की पहल: आज की जनसुनवाई संभाल रहीं महिला अधिकारी-कर्मचारी, 38 अधिकारियों कर्मचारियों ने सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर किए निराकरण

सोमखेड़ा गांव में घर के बाहर काम करते वक्त जंगली जानवर लड़ाइयां ने किया हमला, महिला और युवती घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती

पथरिया में आसमान से गुजरे विमान की तेज आवाज से मचा हड़कंप, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

बस स्टैंड स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में फूटी नगर पालिका की पाइपलाइन, रोज बर्बाद हो रहा हजारों गैलन, एक माह से शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस

Leave a Comment