होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

वन्यजीव संरक्षण में बड़ी पहल, 3 साल का नर बाघ, वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के लिए रवाना

On: जनवरी 18, 2026 10:59 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। कान्हा टाइगर रिजर्व से एक नर बाघ को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) के लिए सफलतापूर्वक रवाना किया गया। यह बाघ अब नौरादेही के जंगलों में अपनी नई टेरिटरी बनाएगा।

यह बाघ मूल रूप से पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ परिक्षेत्र, सिवनी से रेस्क्यू किया गया था। उस समय वह महज 4 से 5 माह का शावक था। इसके बाद उसे कान्हा टाइगर रिजर्व के मुक्की स्थित घोरेला रिवाइल्डिंग बाड़े में रखा गया, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उसका पालन-पोषण किया गया और प्राकृतिक शिकार के लिए प्रशिक्षित किया गया।

35 माह का स्वस्थ बाघ, जंगल के लिए पूरी तरह तैयार

वर्तमान में बाघ की उम्र लगभग 33 से 35 माह हो चुकी है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार वह पूर्णतः स्वस्थ है और जंगल में स्वतंत्र रूप से जीवन यापन करने में सक्षम पाया गया। विशेषज्ञ समिति की सलाह पर यह निर्णय लिया गया कि बाघ को ऐसे क्षेत्र में छोड़ा जाए जहां बाघों का घनत्व कम हो और पर्याप्त प्राकृतिक आवास उपलब्ध हो।

सैटेलाइट रेडियो कॉलर से होगी हर गतिविधि पर नजर

स्थानांतरण से पहले वन्यप्राणी चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की टीम ने बाघ को निश्चेत कर आवश्यक जैविक मापदंडों की जांच की। इसके बाद वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 11(1)(ए) के तहत सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त की गई। सभी तय मानकों और प्रोटोकॉल के अनुसार बाघ को सैटेलाइट रेडियो कॉलर पहनाया गया, ताकि उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

नौरादेही में मिलेगा सुरक्षित और अनुकूल आवास

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में बाघ के दीर्घकालीन संरक्षण के लिए अनुकूल प्राकृतिक परिस्थितियां मौजूद हैं। यहां पर्याप्त जंगल, शिकार प्रजातियां और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध है, जिससे बाघ स्वाभाविक रूप से स्वतंत्र विचरण कर सकेगा।

वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह स्थानांतरण नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघों की पुनर्स्थापना की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा और मध्यप्रदेश की “टाइगर स्टेट” की पहचान को और मजबूत करेगा।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment