होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दिल्ली ब्लास्ट के बाद दमोह में पुलिस अलर्ट – डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर से जांच

On: नवम्बर 12, 2025 1:58 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद एहतियात के तौर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के मार्गदर्शन में दमोह पुलिस ने मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडे, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, तथा यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

पुलिस टीमों ने होटल, तहसील ग्राउंड में चल रहे स्वदेशी मेले, रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर की मदद से व्यापक जांच की। रेलवे स्टेशन पर हजरत निजामुद्दीन ट्रेन स्टेशन पर 15 मिनट तक खड़ी रही।

जहां RPF और कोतवाली पुलिस ने मिलकर यात्रियों के सामान और बैगों की तलाशी ली। मामले में RPF थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया पुलिस अधिकारियों द्वारा एहतियात के तौर पर कदम उठाया है।

ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है और नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। दमोह पुलिस की तत्परता और चौकसी ने शहरवासियों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में दमोह में विहिप–बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, अंबेडकर चौक पर दिया धरना

धान पंजीयन स्लॉट न मिलने पर ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, पुनः सत्यापन कराए जाने की मांग कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खाकी को मिला सुकून का मरहम पथरिया थाने ने आयोजित किया ‘तनाव मुक्ति एवं ध्यान’ कार्यक्रम का आयोजन

नरसिंहगढ़ मार्ग पर पिकअप-बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायलों, कराया गया भर्ती

ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की सख्ती: रात 10 बजे के बाद डीजे, लाउडस्पीकर पूर्ण प्रतिबंधित

नहाने गए युवक का नाले में शव मिलने से सनसनी – हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment