होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

बरखेड़ा नाहर में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार, गंभीर हालात में देर रात जिला अस्पताल में कराया भर्ती

On: जनवरी 25, 2026 10:36 पूर्वाह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ा नाहर गांव में शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोदो की रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्य अचानक बीमार पड़ गए।

बरखेड़ा नाहर में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार #damoh

सभी को चक्कर आने लगे और लगातार उल्टियां होने लगीं। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल ही उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार शुरू किया।

बीमार हुए लोगों में गोविंद पिता प्रमोद पाल (18), उषा पाल पति प्रमोद पाल (40), रानी पति दामोदर पाल (60) एवं मीरा शामिल हैं। सभी बरखेड़ा नाहर गांव के निवासी हैं। एक साथ चार लोगों की तबीयत बिगड़ने से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जिला अस्पताल में इलाज कर रही ड्यूटी डॉक्टर कौशिकी राजपूत ने बताया कि कोदो की रोटी खाने से फूड प्वाइजनिंग के लक्षण सामने आए हैं। सभी मरीजों को समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब स्थिर है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार कोदो अनाज स्वाभाविक रूप से जहरीला नहीं होता, लेकिन फसलों पर कीटनाशकों के छिड़काव के कारण यदि अनाज को बिना धोए पिसवाकर उपयोग किया जाए, तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अनाज को अच्छी तरह साफ कर उपयोग करने की अपील की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment