होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

जिला अस्पताल के साइकिल स्टैंड कर्मी से विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने की मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने

On: फ़रवरी 23, 2026 12:38 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह जिला अस्पताल परिसर स्थित साइकिल स्टैंड पर रविवार सोमवार की दरमियानी रात पर्ची काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने स्टैंड के एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

जिला अस्पताल के साइकिल स्टैंड कर्मी से विवाद के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने की मारपीट,CCTV मे कैद

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना दमोह में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टैंड पर वाहन खड़ा करने की पर्ची मांगने पर कुछ लोग भड़क गए। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई तक पहुंच गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि साइकिल स्टैंड का एक वर्ष का ठेका करीब 11 से 12 लाख रुपए में हुआ है। मरीजों और उनके परिजनों से 24 घंटे शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन अब तक शुल्क का स्पष्ट मापदंड सार्वजनिक नहीं किया गया है। स्टैंड पर न तो रेट लिस्ट चस्पा है और न ही किसी प्रकार का सूचना फ्लेक्स बोर्ड लगाया गया है, जिससे लोगों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है।

पुलिस का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो आज सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर मामला दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दमोह में चलती बस में महिला से छेड़छाड़, बस मालिक फरार बस को जब्त करआरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

होली एवं रमजान पर्व के मद्देनज़र दमोह में पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्चशांति व्यवस्था बनाए रखने आम नागरिकों से सहयोग की अपील

बिसनाखेड़ी के पास दर्दनाक सड़क हादसा: 2 बाइकों की भिड़ंत में 2 की मौत, 3 वर्षीय मासूम सहित 4 गंभीर जबलपुर रेफर

दमोह में नशे की खेती का काला खेल बेनकाब: 3 एकड़ में लहलहाती अफीम बरामद, एक गिरफ्तार, दूसरा मौके से फरार

जिला अस्पताल गेट पर दो पक्षों में मारपीट, नवविवाहिता की आत्महत्या के बाद बढ़ा विवाद; वीडियो वायरल

पत्थर पटक कर 5 वर्षीय बालक की हत्या, आरोपी फरार; गांव में दहशत

Leave a Comment