होम पेजताजा खबरेलाइवदेश-विदेशखेलमध्यप्रदेशबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनलाइफस्टाइलराशिफलआध्यात्मिकराजनीति18+

---विज्ञापन---

दमोह देहात थाना की कार्यप्रणाली पर सवाल : तीन हजार मंथली पर चल रहा रेत गिट्टी का अवैध कारोबार

On: अक्टूबर 22, 2025 1:13 अपराह्न
Follow Us:
---विज्ञापन---

दमोह।

रेत कारोबार और पुलिस की मिलीभगत का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। हटा थाना क्षेत्र के साहू तिराहा से लेकर ईमलाई बायपास तक करीब बीस अवैध रेत स्टॉक खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिनसे देहात थाना पुलिस द्वारा तीन हजार रुपए मंथली वसूली किए जाने का आरोप है। यही नहीं, रेत लेकर आने वाले हर ट्रक और डंपर से भी मंथली वसूली की जा रही है।

कारोबारी ने किया खुलासा – हर माह आठ से दस तारीख के बीच होती है वसूली

हटा नाका के समीप संचालित एक रेत कारोबारी ने बताया कि हर माह की 8 से 10 तारीख के बीच देहात थाना में पदस्थ आरक्षक स्वयं मौके पर पहुंचकर तीन हजार रुपए वसूलते हैं। यह राशि न देने पर कारोबार रोकने और वाहन जब्त करने की धमकी दी जाती है। कारोबारी ने साफ कहा, “पैसा नहीं दो तो कारोबार करना असंभव है।”

पुलिस कर्मियों की सक्रियता, अधिकारियों की साख पर प्रश्नचिन्ह

मामले में यह भी सामने आया है कि देहात थाना के दो पुलिस कर्मी इस पूरी वसूली व्यवस्था को संचालित कर रहे हैं। सवाल यह है कि इनसे होने वाली आय कहां तक पहुंच रही है? क्या उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं? यह सब कुछ अवैध वसूली के नेटवर्क की ओर इशारा करता है, जिससे विभागीय साख बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

हर माह सवा से डेढ़ लाख की वसूली का अंदाजा

सूत्रों के अनुसार बीस अवैध स्टॉक से करीब साठ हजार रुपए, और उनसे जुड़े ट्रक मालिकों से एक लाख रुपए से अधिक वसूले जाते हैं। इस प्रकार कुल सवा से डेढ़ लाख रुपए मासिक वसूली का आंकड़ा सामने आ रहा है।

हादसों के पीछे भी यही कारण

नो एंट्री जोन और व्यस्त समय में भी ओवरलोड डंपर व ट्रक शहर में बेखौफ घूमते हैं। पुलिस की आंख मूंदने की वजह यही अवैध वसूली बताई जा रही है। रेत स्टॉकों की वजह से मुख्य सड़कों पर अव्यवस्था और हादसे आम बात बन चुके हैं।

जनता में आक्रोश, कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत स्टॉक और अवैध ट्रकों की यह स्थिति न केवल राजस्व को नुकसान पहुंचा रही है बल्कि जनसुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुकी है। लोगों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Choukidar News

चौकीदार न्यूज़ - खबर वही जो सिस्टम हिला दे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्याओं ने नरसिंहगढ़ कलारी के पास पुलिस जो सूचना देकर जप्त कराई 2 पेटी अवैध शराब

पीजी कॉलेज के पास दुकान जा रहे बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में इलाज के दौरा मौत; आरोपी छात्र फरार, पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया शव

देव डोगरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए हादसे में युवक गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर

चंद्र ग्रहण की छाया में देर रात तक घंटाघर पुराना थाना सहित अन्य क्षेत्रों में जारी रहा होलिका दहन, चप्पे चप्पे पर रहा पुलिस बल तैनात

दमोह में अहिरवार सूर्यवंशी-जाटव समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा और अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान, 5 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी

दमोह–छतरपुर मार्ग पर नरसिंहगढ़ के पास कोपरा नदी पुल के गड्ढे से अनियंत्रित होकर पलटी इनोवा, बाल-बाल बचे यात्री, राहगीरों का लगा जमावड़ा

Leave a Comment